माजरा में हमला और धमकी का मामला दर्ज, गाड़ी पर पत्थरबाजी और 40 लाख की धमकी
पच्छाद में दो बसों की टक्कर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
माजरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर हमला और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माजरा/पांवटा साहिब
पत्थरबाजी और धमकी के आरोप
पुलिस थाना माजरा में दर्ज शिकायत के अनुसार साकिर अली पुत्र मोहम्मद इकराम निवासी मकान नंबर 2691/9, मोहल्ला रानीताल, नाहन ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी को उसकी गाड़ी पर पत्थर मारे गए और उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत में बताया गया कि आरोपी इकराम पुत्र इस्लाम निवासी फतेहपुर, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब ने कथित रूप से 40 लाख रुपये देने तथा अपनी पत्नी को तलाक देने की धमकी भी दी।
बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में धारा 125, 324(4), 351(2) और 308(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा मामले की तफ्तीश जारी है।
