Loading...

PM Modi Himachal Rally: पीएम मोदी ने सुंदरनगर में किया रोड शो, कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश

SAPNA THAKUR • 5 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वह स्टार प्रचारक के रूप में प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के समर्थन में आज मंडी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोड शो कर कार्यकर्ता में चुनावी जोश भरा। वही पीएम मोदी को देखने के लिए सुंदर नगर में हजारों की तादाद में कार्यकर्ता और अन्य लोग पहुंचे हैं।

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें, पीएम मोदी 12:51 बजे सुंदरनगर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने 500 मीटर लंबे रोड शो किया। जिसके बाद वह मंच पर पहुंचे। इस दौरान यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और हजारों की भीड़ में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। अभी पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित है।