Loading...

POCSO: पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी फरार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

POCSO: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस जांच कर रही है।

पांवटा साहिब

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रक्षाबंधन की शाम करीब सात बजे बच्ची की मां काम के सिलसिले में विकासनगर गई हुई थी। घर लौटने पर उसे बेटी और बेटा दोनों घर पर नहीं मिले। रात करीब 10 बजे बेटा अकेला घर पहुंचा। मां ने जब उससे बहन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसके साथ थी, लेकिन अचानक गायब हो गई। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों को एक सुनसान स्थान से बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। लोगों के मौके पर पहुंचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति वहां से भाग निकला, जबकि उसकी मोटरसाइकिल मौके पर ही रह गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची को परिजनों के पास पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मौके से मिली मोटरसाइकिल के आधार पर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। मामले से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है और पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

Related Topics: