प्रवास / 31 अक्तूबर को सिरमौर आएंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, राजगढ़ में प्रयोगशाला का करेंगे लोकार्पण
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्तूबर को सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
प्रवास / शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्तूबर को सिरमौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह राजगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे और राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
नाहन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में स्थापित खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।