Loading...

प्रवास / 15 जून को सोलन दौरे पर रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

प्रवास : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 15 जून को सोलन जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने निर्धारित दौरे के दौरान वह कोठों स्थित जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त वह सायरीघाट में विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करेंगे।

सोलन

15 जून को सोलन पहुंचेंगे स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 15 जून, 2026 को सोलन जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री प्रातः 11:00 बजे कोठों स्थित जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग सोलन के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को शपथ दिलवाएंगे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 2:00 बजे सायरीघाट में विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।