नगरोटा बगवां को जीएस बाली ने बनाया विकास का ब्रांड, आरएस बाली आगे बढ़ा रहे विकास यात्रा : अग्निहोत्री
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 18 सितंबर को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित जनसभाओं में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली के योगदान और विधायक आरएस बाली के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जीएस बाली ने नगरोटा बगवां को विशेष पहचान देने के साथ इसे विकास का ब्रांड बनाया और अब आरएस बाली अपने पिता की विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।
कांगड़ा/नगरोटा बगवां
जीएस बाली ने शुरू की थीं कई विकास परियोजनाएं
स्वर्गीय जीएस बाली के कार्यकाल में नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास परियोजनाएं शुरू की गई थीं। अग्निहोत्री ने आरएस बाली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास का एजेंडा अपने हाथ में लिया है और अपने पिता की शुरू की गई विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।
आरएस बाली की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण
कांगड़ा को प्रदेश का बड़ा जिला बताते हुए अग्निहोत्री ने आने वाले समय में आरएस बाली की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही। उन्होंने नगरोटा बगवां के लोगों से आरएस बाली पर अपना विश्वास बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत नेतृत्व क्षेत्र के विकास को गति दे सकता है।