Loading...

प्रवास / 10-11 अक्तूबर को सोलन क्षेत्र में रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 57 Mins Ago • 1 Min Read

प्रवास / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 10 और 11 अक्तूबर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह हिमाचल उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे और ममलीग में तीन विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।

सोलन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. धनीराम शांडिल 10 अक्तूबर को शाम 7 बजे सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित हिमाचल उत्सव में मुख्यातिथि होंगे। उनका यह कार्यक्रम दो दिवसीय सोलन विधानसभा क्षेत्र प्रवास का हिस्सा है।

ममलीग में तीन विकास कार्यों का भूमि पूजन

स्वास्थ्य मंत्री 11 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे कण्डाघाट उपमंडल के ममलीग में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के भवन निर्माण कार्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बशील के भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही वह बशील गांव के लिए संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य का भी भूमि पूजन करेंगे।

Related Topics: •