Loading...

राजेंद्र प्रकाश मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कल से नाहन में शुरू

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 10 Jan 2025, 9:26 PM | Updated: 10 Jan 2025, 9:26 PM 0 min read

Himachalnow / नाहन

6 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा

महाराजा राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन के तत्वाधान में वार्षिक महाराजा राजेंद्र प्रकाश मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण 11 और 12 जनवरी को नाहन में आयोजित होगा। इसका शुभारंभ 11 जनवरी को सुबह 10:15 बजे नाहन चौगान में होगा। शाही परिवार के सदस्य लक्ष्यराज ने जानकारी दी कि इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें खालसा टाइगर, आर.ए.एफ.सी., सिरमौर एफ.सी., एन.यू.एफ.सी., पांवटा साहिब सिटी, जी.एफ.सी., शमशेर एफ.सी., और पी.यू.एफ.सी. शामिल हैं। टूर्नामेंट का समापन 12 जनवरी को दोपहर 2 बजे फाइनल मैच के साथ होगा।

लक्ष्यराज ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है।

इसके साथ ही, महाराजा राजेंद्र प्रकाश मैमोरियल अवार्ड्स का दूसरा संस्करण भी 11 जनवरी को नाहन के रॉयल पैलेस में आयोजित किया जाएगा। इन पुरस्कारों के तहत 6 क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

महाराजा शमशेर प्रकाश पुरस्कार : विरासत, वास्तुकला और पर्यावरण संरक्षण के लिए नागेंद्र चौहान

महाराजा सुरेंद्र प्रकाश पुरस्कार: संस्थागत प्रशासन और सामाजिक न्याय के लिए डॉ. जयमंती बख्शी

महाराजा अमर प्रकाश पुरस्कार: शिक्षा और संबद्ध विषयों के लिए पद्मश्री विद्यानंद सरैक

महाराजा राजेंद्र प्रकाश पुरस्कार: बहादुरी, कर्तव्य समर्पण और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए माता राम फौजी

राजमाता पद्मिनी देवी पुरस्कार: महिला सशक्तिकरण और महिला एवं बाल विकास के लिए संतोष कपूर

महाराजा लक्ष्यराज प्रकाश पुरस्कार: खेल के क्षेत्र में नमन भटनागर