Loading...

शिक्षित बेटी, विकास का विजन और बदलाव का संकल्प… रामाधौण पंचायत में वीरवती ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 17 May 2026 • 1 Min Read

रामाधौण पंचायत प्रधान पद चुनाव में उम्मीदवार वीरवती ने विकास और जनसरोकारों के मुद्दों को प्रमुखता दी है। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, सड़क, पेयजल और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। पंचायत में पारदर्शी व्यवस्था और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात भी उन्होंने कही।

नाहन

ग्राम पंचायत रामाधौण में इस बार प्रधान पद का चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। पंचायत चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी शिक्षित, संघर्षशील और मिलनसार छवि की उम्मीदवार वीरवती (पूजा) ने चुनाव प्रचार को पूरी तरह विकास और जनसरोकारों के मुद्दों पर केंद्रित कर दिया है। बी.ए., बी.एड. शिक्षित वीरवती गांव-गांव जाकर लोगों से समर्थन मांग रही हैं और पंचायत के लिए अपना विजन भी खुलकर सामने रख रही हैं।

“धनुष-बाण” चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी वीरवती ने अपनी अपील में साफ कहा है कि पंचायत का विकास ही उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने युवाओं के रोजगार, महिलाओं की भागीदारी, किसानों की समस्याओं, पेयजल व्यवस्था, सड़क सुधार और शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है।

वीरवती का कहना है कि पंचायत में केवल चुनाव जीतना उद्देश्य नहीं है, बल्कि गांव को नई सोच और पारदर्शी व्यवस्था के साथ आगे बढ़ाना उनका सपना है। यही वजह है कि उनकी चुनावी अपील में केवल वादे नहीं, बल्कि पंचायत के लिए विस्तृत विजन भी दिखाई दे रहा है।अपने प्रचार के दौरान वीरवती ने पंचायत में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने, जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से जोड़ने, किसानों को आधुनिक खेती के लिए जागरूक करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि पंचायत में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाई जाएगी।

स्थानीय लोगों के बीच वीरवती की सादगी और व्यवहार को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ी नजर आती रही हैं। यही कारण है कि पंचायत में उनका प्रचार तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।वीरवती ने अपनी चुनावी अपील में कहा है कि पंचायत में विकास की नई सोच, ईमानदार नेतृत्व और सबको साथ लेकर चलने वाली व्यवस्था स्थापित करना समय की मांग है। उन्होंने मतदाताओं से 26 मई को “धनुष-बाण” चुनाव चिन्ह पर मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

Related Topics: