Loading...

Results / अंग्रेजी शिक्षक भर्ती सीबीटी में 489 उम्मीदवार सफल, 8 जून से दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 7 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

Results : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अंग्रेजी शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 489 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं, जिनके दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी।

शिमला

अंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अंग्रेजी विषय के शिक्षकों के 312 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 3 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया फिक्स मानदेय के आधार पर की जा रही है और इसका पोस्ट कोड 26002 निर्धारित किया गया है।

489 उम्मीदवारों ने पास किया सीबीटी
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा में कुल 489 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 जून 2026 को सुबह 10 बजे से आयोग परिसर में शुरू होगी। दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत शेड्यूल अलग से आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी सूचना भेजी जाएगी। आयोग की ओर से अलग से बुलावा पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।

दस्तावेज सत्यापन के दौरान जरूरी प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे
आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। इसके अलावा दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित फोटो प्रतियों के दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड कॉपी तथा वैध पहचान पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयोग ने उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

3119 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन
जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शिक्षक भर्ती के लिए कुल 3119 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2414 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। अब परीक्षा परिणाम में 489 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट को सफलतापूर्वक पास किया है। आयोग ने यह भी कहा है कि यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

Related Topics: