Loading...

Results / बी फार्मेसी और बी आर्क के छात्रों का इंतजार खत्म, तकनीकी विश्वविद्यालय ने जारी किया अंतिम सेमेस्टर का परिणाम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Results : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी और बी आर्क अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं, जबकि बी फार्मेसी और बी आर्क के उत्तीर्ण एवं रि-अपीयर से संबंधित आंकड़े भी विश्वविद्यालय ने जारी किए हैं।

हमीरपुर

बी फार्मेसी का परिणाम जारी

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर ने बी फार्मेसी अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1409 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 1274 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने बी फार्मेसी अंतिम सेमेस्टर रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम भी जारी किया है, जिसमें 48 परीक्षार्थियों में से 15 उत्तीर्ण हुए हैं।

बी आर्क अंतिम सेमेस्टर का परिणाम

विश्वविद्यालय द्वारा बी आर्क अंतिम सेमेस्टर का परिणाम भी घोषित किया गया है। इस परीक्षा में 17 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 16 उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि एक परीक्षार्थी को रि-अपीयर मिला है।

वेबसाइट पर उपलब्ध है परिणाम

तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि बी फार्मेसी और बी आर्क अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। सभी अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Related Topics: