राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटहेड़ी ऊना में स्थापित की गई रिटेल ट्रेड की लैब
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
जिला ऊना के जठेहडी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रिटेल ट्रेड लैब का शुभारंभ किया गया। अब कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र रिटेल को वोकेशनल कोर्स के रूप में विकल्प के तौर पर पढ़ सकते हैं। इस लैब के माध्यम से छात्रों को रिटेल मैनेजमेंट में करियर और व्यवसाय के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त होंगे।
ऊना
जिला ऊना के जठेहडी में मंजू रानी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटहेड़ी ऊना में रिटेल ट्रेड लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं के छात्र इस शैक्षणिक सत्र से रिटेल को वोकेशनल कोर्स में विकल्प के विषय के रूप में दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोकेशनल शिक्षा में रिटेल मैनेजमेंट का क्षेत्र भारत में सबसे तेजी से बढ़ते करियर विकल्पों में से एक है।
रिटेल वोकेशनल टीचर श्री अमन शर्मा ने कहा कि इसमें स्टोर मैनेजर, रिटेल बायर, विजुअल मर्चेंडाइज़र और ई-कॉमर्स मैनेजर जैसे पदों के साथ, 12वीं या डिग्री (वी०वोस) के बाद ई-कॉमर्स, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और फूड रिटेलिंग में नौकरियों की बेहतरीन संभावनाएं मौजूद हैं। रिटेल ट्रेड अध्यापक अमन शर्मा ने छात्रों को बताया कि यह क्षेत्र अपना खुद का रिटेल व्यवसाय या स्टोर शुरू करने के लिए भी कौशल प्रदान करता है। रिटेल में करियर बनाने के लिए धैर्य, संचार कौशल और ग्राहकों की समस्याओं को सुलझाने की क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में छात्र और अध्यापक मौजूद रहे।