Road Closed / मरम्मत के चलते 9 अक्टूबर तक बंद रहेगा यह मार्ग, वाहन चालकों से सहयोग की अपील
बदारण-गाहलियां जोल-गारली सड़क पर 9 अक्टूबर तक यातायात बंद रहेगा।
Road Closed / हमीरपुर के बड़सर उपमंडल में बदारण-गाहलियां जोल-गारली सड़क पर मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य के कारण वाहनों की आवाजाही 9 अक्टूबर तक बंद रहेगी। प्रशासन ने शेष कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने और जल्द पूरा करने के लिए यातायात बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वाहन चालकों से इस अवधि में सहयोग करने की अपील की गई है।
हमीरपुर
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बदारण-गाहलियां जोल-गारली सड़क के मरम्मत और अपग्रेडेशन का कुछ कार्य अभी शेष है। निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के जारी रखने और इसे अतिशीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से सड़क पर वाहनों की आवाजाही 9 अक्टूबर तक रोकने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से प्रशासन के आदेश का पालन करने और कार्य पूरा होने तक सहयोग देने का आग्रह किया है।