Loading...

संगड़ाह कॉलेज की एनसीसी गर्ल्स यूनिट को बेस्ट इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 58 Mins Ago • 1 Min Read

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की एनसीसी गर्ल्स यूनिट ने इटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब में आयोजित दस दिवसीय एटीसी-247 शिविर में बेस्ट इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड हासिल किया। महाविद्यालय के कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन किया।

संगड़ाह

महाविद्यालय की एसडब्ल्यू एनसीसी टुकड़ी को सभी एसडब्ल्यू कॉलेजों के बीच सम्मानित किया गया। कैडेट्स ने स्लोगन राइटिंग और ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग, सोलो सॉन्ग, ग्रुप सॉन्ग, सोलो डांस और स्काउट ड्रिल प्रतियोगिता में टुकड़ी ने चौथा स्थान हासिल किया।

फायरिंग में बेस्ट-8 में बनाई जगह

फायरिंग प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के एक कैडेट ने बेस्ट-8 फायरर में स्थान बनाया। शिविर के दौरान कैडेट्स ने ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फायरिंग, नेतृत्व, अनुशासन और विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन किया। दस दिवसीय शिविर में केवल दो सिक रिपोर्ट दर्ज हुईं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन, टीम भावना और समर्पण के आधार पर संगड़ाह कॉलेज को बेस्ट इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके परिश्रम और अनुशासन की सराहना की। एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट कविता चौहान ने भी कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं और इस उपलब्धि को उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता तथा सामूहिक प्रयासों का प्रमाण बताया।

Related Topics: