Loading...

संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के भवन के लिए बलवीर सिंह ने किया भूमी दान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 23 Jul 2026 • 1 Min Read

संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के भवन के निर्माण के लिए बलबीर सिंह ने 11 बिस्वा भूमि दान की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकारी सर्किल रेट के अनुसार इस भूमि की कीमत 5 लाख रुपये से अधिक है। नगर पंचायत गठन के बाद बनी नई ग्रामीण पंचायत के लिए यह भूमि दान स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संगड़ाह

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय के साथ लगती संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के भवन के लिए बलबीर सिंह ने अपनी 11 बिस्वा जमीन दान की। पंचायत प्रधान तपेंद्र राणा व उपप्रधान ओमप्रकाश ने बताया की, सरकारी अथवा सर्किल रेट के हिसाब से इस जमीन की कीमत 5 लाख रुपए से ज्यादा बनती है। उन्होंने भूमि दान करने के लिए बलबीर सिंह का धन्यवाद किया। खास बात यह है कि, बलबीर सिंह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं और इलाके में अजा वर्ग के परिवारों के पास पहले ही जमीन काम है। गत वर्ष संगड़ाह को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद गांव लगनू व सींऊ के लोगों की मांग पर संगड़ाह ग्रामीण नई पंचायत बनी थी।