Loading...

बीटल के हमले से मधुमक्खी पालकों को भारी नुकसान, सरकार देगी 30 प्रतिशत राहत राशि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 57 Mins Ago • 1 Min Read

कांगड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे छत्ते वाले भृंग के प्रसार से प्रभावित मधुमक्खी पालकों को प्रदेश सरकार 30 प्रतिशत राहत राशि प्रदान करेगी। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ मधुमक्खी पालकों को हुए नुकसान को लेकर आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। कांगड़ा, बंड्डी, नागण, फट और कल्याड़ा क्षेत्र में बीटल के कारण मधुमक्खी पालकों को भारी नुकसान हुआ है।

कांगड़ा

बीटल से शहद और मधुमक्खी कॉलोनी को नुकसान

बैठक में बताया गया कि छोटे छत्ते वाला भृंग एथिना टुमिडा मरे बीटल बॉक्स में अपना लारवा छोड़ता है। इसके कारण कुछ ही दिनों में शहद और मधुमक्खी की कॉलोनी को भारी नुकसान पहुंचता है।

प्रभावित पालकों को मिलेगी 30 प्रतिशत राहत

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रभावित मधुमक्खी पालकों को 30 प्रतिशत राहत राशि प्रदान करने की बात कही। बैठक में मधुमक्खी पालन को किसानों और बागवानों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत बताते हुए प्रभावित पालकों को हुए नुकसान पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया गया था मामला

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मधुमक्खी पालकों को हुए नुकसान का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मधुमक्खी पालन एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है और यह किसानों व बागवानों की आय का प्रमुख स्रोत भी है।

Related Topics: