Loading...

संगड़ाह में अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 13 स्कूलों की 167 प्रतिभागी शामिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Hours Ago • 1 Min Read

संगड़ाह जोन की अंडर-19 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगड़ाह में शुरू हुई। इसमें जोन के 13 विद्यालयों की 167 छात्राएं कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज की स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। व्यापार मंडल संगड़ाह के अध्यक्ष एवं मुख्यातिथि यशपाल ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

सिरमौर/संगड़ाह

उद्घाटन अवसर पर यशपाल ठाकुर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने प्रतिभागियों से पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों में प्रतिभा की कमी नहीं है और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच तथा अवसर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।

संगड़ाह जोन छात्रा वर्ग के खेल प्रभारी देव पाल ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न टीम और व्यक्तिगत खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर मंच देना है। शुभारंभ अवसर पर मेजबान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य, विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शारीरिक शिक्षक, प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Topics: