राष्ट्र प्रथम’ की भावना ही भाजपा कार्यकर्ता की सबसे बड़ी पहचान : संजय टंडन
हमीरपुर में आयोजित भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की पहचान है। कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।
हमीरपुर
हमीरपुर में आयोजित भाजपा के जिला प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं सबसे अंत में” की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यही भाजपा की कार्यसंस्कृति की पहचान है और इसी विचारधारा ने पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया है।संजय टंडन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन करते समय सबसे पहले राष्ट्रहित को प्राथमिकता देता है।
उसके लिए व्यक्तिगत हित, पद या प्रतिष्ठा से अधिक महत्वपूर्ण देश और संगठन का हित होता है। यही सोच भाजपा के कार्यकर्ताओं को अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान दिलाती है।उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग के बीच कार्य करता है। सेवा, समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा भाजपा की कार्यशैली की मूल पहचान है। कार्यकर्ता इन्हीं मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखते हुए पार्टी की विचारधारा तथा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर कार्य करेगा, तभी संगठन और देश दोनों निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के राष्ट्र और समाज की सेवा में निरंतर जुटे रहते हैं।
