बैरी रजादियां स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों ने तारा देवी मंदिर में लिया आशीर्वाद
Himachalnow / शिमला
बिलासपुर के बैरी रजादियां स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने शिमला स्थित तारा देवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों ने रिज मैदान पर घूमने के साथ-साथ व्यंजनों और फोटोग्राफी का आनंद लिया।
बिलासपुर/शिमला
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बैरी रजादियां, जिला बिलासपुर द्वारा विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यापकों, अभिभावकों और बच्चों ने मिलकर शिमला स्थित तारा देवी माता मंदिर की यात्रा की।यह शैक्षणिक भ्रमण घागस और ब्रह्मपुखर होते हुए शिमला पहुंचा, जहां सभी ने तारा देवी मंदिर में माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी प्रतिभागी रिज मैदान पहुंचे, जहां बच्चों और अभिभावकों ने स्थानीय भोजनालय में विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया और फोटोग्राफी का भी लुत्फ उठाया।
पाठशाला के अध्यापक सुमन कुमार ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। इससे उन्हें व्यवहारिक ज्ञान मिलता है और वे नए स्थानों को देखकर सीखने के साथ-साथ आनंद भी प्राप्त करते हैं।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा राजकुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर इस भ्रमण को यादगार बना दिया।
