SGPC ELECTION / एसजीपीसी निर्वाचन नामावली : दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तिथि बदली
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
अब 10 मार्च 2025 तक दाखिल कर सकेंगे दावे और आपत्तियां
SGPC ELECTION : हिमाचल प्रदेश में सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों से जुड़ी निर्वाचन नामावली से संबंधित दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तिथि संशोधित कर दी गई है। उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त हिमाचल प्रदेश से प्राप्त नए शेड्यूल के अनुसार यह बदलाव किया गया है।
संशोधित तिथियां इस प्रकार हैं:
- दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2025
- दावे और आपत्तियों का निपटारा: 11 मार्च से 24 मार्च 2025
- संक्षिप्त नामावली की तैयारी: 24 मार्च से 15 अप्रैल 2025
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 16 अप्रैल 2025
उपायुक्त ने बताया कि सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के तहत इन प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के बाद आगामी चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।