Loading...

SGPC ELECTION / चुनावों के लिए प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

24 जनवरी तक दर्ज कर सकते हैं दावा या आपत्ति, एसडीएम कार्यालय में करें आवेदन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के आगामी चुनावों के लिए प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के दावे या आपत्तियों के लिए 24 जनवरी 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि दावे या आपत्ति दर्ज कराने के लिए संबंधित व्यक्ति को लिखित आवेदन अपने क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित अवधि के बाद किसी भी दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह कदम उठाया है। मतदाता सूची के प्रकाशन से चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, और सभी संबंधित लोगों से समय पर अपने दावे या आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की गई है।