HNN/ कांगड़ा
26 सितंबर, सोमवार से देवी मां दुर्गा की पूजा-आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं जोकि चार अक्तूबर तक चलेंगे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में भी इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां भी मुकम्मल कर ली गई है।
बात अगर जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर की करें तो यहां 26 सितंबर से शुरू हो रहे आश्विन नवरात्रि मेलों के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बता दें, सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर जवान नियुक्त किए जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंदिर और शहर की सफाई व्यवस्था के लिए 100 अतिरिक्त सेवादार सहित 50 अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात किए जायेंगे। नवरात्रों के मद्देनजर शहर में पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं सहित शरारती तत्व, जेब कतरों पर पैनी नजर रखने के लिए 78 के करीब सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
इसके अलावा ज्वालामुखी मंदिर के कपाट पहले नवरात्र पर सुबह 5:00 बजे खुलेंगे तथा गर्भ गृह में नारियल ले जाने और फोटोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





