लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Shardiya Navratri: श्री नैना देवी मंदिर में प्रसाद ले जाने पर प्रतिबंध, 700 से अधिक जवान….

SAPNA THAKUR | 22 सितंबर 2022 at 1:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आश्विन नवरात्रि मेला का आयोजन होगा। उपायुक्त एवं आयुक्त मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी पंकज राय द्वारा एसडीएम स्वारघाट को मेला अधिकारी तथा एसएचओ कोट को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। आश्विन नवरात्रि के दौरान श्री नैना देवी जी क्षेत्र को 9 सेक्टर में विभाजित किया जाएगा।

अश्विन नवरात्रि के दौरान कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए 500 से 600 पुलिस जवान तथा 150 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। मेले के दौरान भीड को नियन्त्रित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर टैंट लगाए जायेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मेले के दौरान नगर परिषद सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित बनायें रखेंगे तथा पूरे क्षेत्र की नियमित सफाई करना भी सुनिश्चित करेंगे। मेलों के दौरान सभी श्रद्धालुओं को निःशुल्क शौचालय सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य सहायता कक्ष में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का भंडारण, ऑक्सीजन सिलेंडर इत्यादि उपकरणों की उपलब्धता होगी।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर साइन बोर्ड़ लगाएं जायेंगे। मेले के दौरान मंदिर के अंदर किसी भी प्रकार का प्रसाद ले जाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेलों के दौरान माइक, ढोल नगाड़ों तथा दुकानदारों द्वारा सीडी कैसेट बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]