Shimla MC Election: चार वार्डों में कांग्रेस, दो में भाजपा, एक में माकपा जीती, मतगणना जारी…..
HNN/ शिमला
शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ है तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। छोटा शिमला स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 10:00 बजे से मतों की गणना जारी है।
वार्ड नंबर 2 रूलदूभट्टा से कांग्रेस की सत्या वर्मा, वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज और वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा चुनाव जीत गई हैं।
वार्ड नंबर 1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान और वार्ड नंबर 4 अनाडेल से भाजपा की सपना कश्यप ने चुनाव जीता है। वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं।अपने-अपने प्रत्याशी के जीतने के बाद भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।