Loading...

Shimla MC Election: 17 वार्डों में कांग्रेस तो 5 में जीती भाजपा, 1 में माकपा, मतगणना जारी….

By Ankita Published: 4 May 2023, 2:38 PM | Updated: 4 May 2023, 2:38 PM 1 min read

HNN/ शिमला

शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ है तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस 17 और भाजपा 5 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत हांसिल की है। वहीं मतगणना जारी है।

वार्ड नंबर 1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान और वार्ड नंबर 2 रूलदूभट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर ने चुनाव जीता है। वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं।

वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, और वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 8 बालूगंज से कांग्रेस प्रत्याशी दलीप थापा चुनाव जीत गए हैं। वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी से कांग्रेस प्रत्याशी किरण शर्मा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी से कांग्रेस प्रत्याशी उमा चुनाव जीत गई हैं।

वार्ड नंबर 11 नाभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 12 फागली से भाजपा के कल्याण चंद धीमान चुनाव जीत गए हैं। वार्ड नंबर 13 कृष्णानगर से भाजपा प्रत्याशी बिट्टू कुमार चुनाव जीत गए हैं। वार्ड नंबर 14 रामबाजार से कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा कुठियाला चुनाव जीत गई हैं।

वार्ड नंबर 15 लोअर बाजर से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बांगा, वार्ड नंबर 16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम चुनाव जीत गए हैं। वार्ड नंबर 17 बैनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कटारिया, वार्ड नंबर 18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल चुनाव जीत गई हैं।

वार्ड नंबर 20 अप्पर ढली से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मेहता चुनाव जीत गईं हैं। वार्ड नंबर 21 लोअर ढली से कांग्रेस प्रत्याशी विशाखा मोदी जीत गईं हैं।