Loading...

Shut Down / बिलासपुर के कॉलेज चौक, श्रीराम फाईनेंश और जल शक्ति उपमंडल के आसपास 2 नवम्बर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 1 Nov 2025, 5:00 AM | Updated: 14 Mar 2026, 11:35 AM 1 min read

बिलासपुर शहर के कुछ हिस्सों में 2 नवम्बर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने यह शटडाउन आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते निर्धारित किया है, जिससे दिनभर आंशिक रूप से बिजली बाधित रहने की संभावना है।

बिलासपुर

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 रविन्द्र चौधरी ने बताया कि डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र — कॉलेज चौक, श्रीराम फाईनेंश, जल शक्ति उपमंडल कार्यालय और आसपास के इलाकों में 2 नवम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम पर निर्भर करेगा मरम्मत कार्य
उन्होंने बताया कि बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते यह कार्य किया जाएगा, जो मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। विभाग ने नागरिकों से सहयोग और असुविधा के लिए समझ की अपील की है।