Shut Down / काला अंब में रविवार को 9 घंटे बंद रहेगी बिजली, विक्रमबाग व आसपास के गांव प्रभावित
काला अंब में रविवार, 21 सितंबर 2025 को बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। यह कटौती आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते की जाएगी।
काला अंब
इन फीडरों पर होगा कार्य
सहायक अभियंता ई. महेश चौधरी ने बताया कि इस अवधि में 11 केवी काला अंब, 11 केवी बोगरिया, 11 केवी विक्रम बाग और 33 केवी मेसेज रेडिएंट सीमेंट फीडरों पर रखरखाव व मरम्मत का काम किया जाएगा।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
बिजली आपूर्ति से प्रभावित क्षेत्रों में विक्रमबाग, कॉथरो, खेरवाला, डाडूवाला, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, देवनी, बन्केवाला, खादरी, जखीरा, सिम्बल्वाला, सर्किट वाला और बेला गांव शामिल हैं।
मौसम पर निर्भर शटडाउन
अधिकारी ने बताया कि यह शटडाउन तभी प्रभावी होगा जब मौसम अनुकूल रहेगा। उन्होंने असुविधा के लिए खेद जताते हुए सभी से सहयोग की अपील की।