Loading...

Shut Down / सोलन के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 28 Dec 2025 Edited 28 Dec Quick read

सोलन क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते निर्धारित अवधि के लिए बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।


सोलन

रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 30 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता सोलन हिमांशु मेहता ने दी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

निर्धारित अवधि के दौरान अम्बुशा रिसोर्ट, शांडिल निवास से बाबा बालक नाथ मंदिर, पुराना पर्यटन कार्यालय तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

समय में हो सकता है परिवर्तन

सहायक अभियंता ने बताया कि खराब मौसम या किसी अपरिहार्य कारण की स्थिति में निर्धारित तिथि अथवा समय में परिवर्तन किया जा सकता है। प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।