Shut Down / सोलन में 09 अक्तूबर को कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
रखरखाव कार्य के चलते सुबह और शाम निर्धारित समय पर रहेगा पावर कट
सोलन।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने जानकारी दी है कि आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते सोलन शहर के कई क्षेत्रों में 09 अक्तूबर, 2025 को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
सुबह और शाम दो बार रहेगा पावर कट
उन्होंने बताया कि 09 अक्तूबर को प्रातः 08:00 बजे से 08:30 बजे तक तथा सायं 06:00 बजे से 06:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान टैंक रोड, खलिफा लॉज, नानक विला, बघाट प्लेस, शिशु पार्क, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के समीप, फोरेस्ट रोड और आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
राहुल वर्मा ने बताया कि खराब मौसम या अन्य तकनीकी कारणों से यह समय-सारणी बदल भी सकती है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान सहयोग करें ताकि रखरखाव कार्य सुचारू रूप से पूरे किए जा सकें।