SHUT DOWN /10 अप्रैल को यहाँ बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
सोलन
दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन, विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से मांगा सहयोग
रखरखाव के चलते होगी बिजली आपूर्ति में रुकावट
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 10 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को सोलन शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में नहीं आएगी बिजली
दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति नगर निगम सोलन, मेजिक मोमो, फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया, सर्कुलर मार्ग, विद्युत उपमण्डल नम्बर 01 व 02, ब्रह्मकुमारी आश्रम, लोक निर्माण विभाग कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में बंद रहेगी।
मौसम या अन्य कारणों से हो सकता है बदलाव
विद्युत उपमंडल नम्बर 01 के सहायक अभियंता ने बताया कि अगर मौसम खराब रहा या कोई अन्य अपरिहार्य परिस्थिति उत्पन्न हुई, तो निर्धारित समय और तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।