SHUT DOWN / 10 और 11 अप्रैल को यहाँ विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित , बिजली बोर्ड ने जारी की सूचना
रखरखाव कार्य के चलते दिन में बंद रहेगी बिजली, खराब मौसम में समय में हो सकता है बदलाव
सोलन
बिजली आपूर्ति में रहेगा व्यवधान
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 एवं 11 अप्रैल 2025 को कण्डाघाट क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आवश्यक रखरखाव के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
10 अप्रैल को पूरे दिन कटौती
उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कण्डाघाट उपमंडल के वाकनाघाट, जे.पी. विश्वविद्यालय, क्यारीघाट, कैथलीघाट, शालाघाट, बीशा, बाशा, शिचरा, डुमैहर, छावशा, बणी, क्वारग, आंजी, सुधारग, गौराश, गरू, कोठी, मण्डप, पावघाट, आंजी सुनेरा, कदौर, कून और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
11 अप्रैल को तीन घंटे की कटौती
11 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक क्लब महिंद्रा रिजॉर्ट्स, डुमैहर, छावशा, बणी, सुधारग, गौराश, गरू, कोठी, मण्डप, पावघाट, आंजी सुनेरा, कदौर, कून और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मौसम के अनुसार बदल सकता है शेड्यूल
राहुल वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि खराब मौसम या अन्य तकनीकी कारणों से उपरोक्त तिथियों और समय में परिवर्तन संभव है।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।