Shut Down / 19 अक्तूबर को सुबह से शाम तक यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
योल फीडर की मरम्मत के दौरान कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down / 19 अक्तूबर को 11 केवी योल फीडर की मरम्मत के कारण सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
धर्मशाला/योल
विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान घिआरी पुल और आसपास के क्षेत्रों के साथ गौतम गली, पुरानी चुंगी, रसां, लेहसर तथा बनोरडू में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में निर्धारित कार्य को स्थगित किया जा सकता है अथवा इसे आंशिक रूप से ही पूरा किया जाएगा।