Shut Down / 27 अक्तूबर को यहां तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Shut Down / 27 अक्तूबर को आवश्यक रखरखाव के कारण सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के सहायक अधिशाषी अभियन्ता विपुल कश्यप ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद रहने से सोलन तहसील का पिछला क्षेत्र, भगनाल परिसर, यूरो किड्स, सतीश लॉज, ब्लिंकिट स्टोर, नर्सरी, शिव मन्दिर और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों में रखरखाव कार्य पूरा करने के लिए तीन घंटे का निर्धारित पावर शटडाउन रखा गया है।
विद्युत बोर्ड के अनुसार खराब मौसम अथवा अन्य कारणों से शटडाउन की निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। बोर्ड ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों और प्रतिष्ठान संचालकों से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने का आग्रह किया है।