Loading...

Shut Down/30 नवंबर को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अनुसार, 30 नवंबर 2024 को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और शाम 5:00 से 5:30 बजे तक शामती, खुंडीधार, साइंटिस्ट कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, डमरोग, क्वागड़ी, सूर्य विहार, मैरिडियन, बलाणा, आंजी, चिल्ला, बागड़, पवन विहार, पोल्ट्री फार्म, श्योथल, बड़खोर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

राहुल वर्मा ने कहा कि खराब मौसम या अन्य कारणों से समय और तिथियों में बदलाव हो सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।