Shut Down / 30 अक्तूबर को यहां अलग-अलग समय पर बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को चरणबद्ध बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down / 30 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने प्रभावित क्षेत्रों और बिजली बंद रहने का समय जारी करते हुए स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है।
सोलन
विद्युत बोर्ड के सहायक अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने बताया कि सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक अप्पर सूर्या विहार, राजकीय डिग्री कॉलेज, दत्ता निवास और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक नानक विला, वृंदावन कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3 और टाइप-4 सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। खराब मौसम या अन्य कारणों से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है।