Loading...

Shut Down: धर्मशाला फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 5 सितंबर को आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Shut Down: धर्मशाला में 11 केवी धर्मशाला फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 5 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के कारण भटेड, शीला, पासू, अप्पर मनेड, कनेड, हरनेड, लोअर सुक्कड़ और आसपास के क्षेत्रों में यह शट डाउन निर्धारित किया गया है।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल-दो के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 11 केवी धर्मशाला फीडर से जुड़े संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब रहता है तो रखरखाव का यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Related Topics: