Loading...

Shut Down / 27 अगस्त को यहाँ रहेगी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 55 Mins Ago • 1 Min Read

Shut Down: धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू और आसपास के क्षेत्रों में 27 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में आठ घंटे का बिजली बंद निर्धारित किया गया है।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल नंबर-2 के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि कार्य के दौरान 250 केवीए मस्तपुर, 100 केवीए कंदरेहड़-2 और 100 केवीए डब्ल्यूएसएस कंदरेहड़ डीटीआर बंद रहेंगे। इसके चलते इन डीटीआर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने निर्धारित अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Related Topics: