Loading...

पंचायती चुनाव की तारीखों को लेकर पसरा भ्रम, अब हिमाचल नाऊ न्यूज़ ने किया साफ

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 17 May 2026 • 1 Min Read

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर लोगों के बीच लगातार असमंजस बना हुआ था। हिमाचल नाऊ न्यूज़ ने चरणवार पंचायतों की पूरी सूची जारी कर मतदान तिथियों को स्पष्ट किया है। अब प्रत्याशी और मतदाता अपनी पंचायत के मतदान दिवस को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे।

नाहन/पांवटा साहिब

सिरमौर जिला में पंचायती राज चुनाव को लेकर जहां गांव-गांव चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं, वहीं अब भी बड़ी संख्या में प्रत्याशी और मतदाता इस असमंजस में हैं कि उनकी पंचायत में आखिर मतदान किस दिन होना है। खासकर सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बार-बार चुनाव तारीखों को लेकर जानकारी जुटाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में हिमाचल नाऊ न्यूज़ ने आम जनता और प्रत्याशियों की इस उलझन को दूर करते हुए चरणवार पंचायतों की पूरी सूची जारी की है।जिला में पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे।

पहला चरण 26 मई, दूसरा चरण 28 मई और तीसरा चरण 30 मई को होगा। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग पंचायतों में मतदान तिथि तय की गई है।

26 मई को इन पंचायतों में होगा मतदान
त्रिलोकपुर, कालाआंब, विक्रम बाग, पालियों, नलका, चाकली, धगेड़ा, रामाधौण, नेहली और नाहन-2 पंचायत में पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।

28 मई को यहां होगा चुनाव
बर्मा पापड़ी, बनकला, मोगीनंद, सेलानी कटोला, क्यारी, मातर, पंजाहल, सैन की सेर और बनेटी पंचायत में दूसरे चरण के तहत मतदान कराया जाएगा।

30 मई को इन पंचायतों में मतदान
कोलांवाला भूड़, सतीवाला, सैनवाला, देवनी, नांगल सुकेती, देवका पुडला, नोणी, नाहन और सुरला पंचायत में तीसरे और अंतिम चरण में वोटिंग होगी।

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव को लेकर इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई पंचायतों में मुकाबले बेहद रोचक बन चुके हैं, जबकि कुछ पंचायतों में सर्वसम्मति के प्रयास भी लगातार जारी हैं। ऐसे में मतदान तिथि को लेकर स्पष्ट जानकारी न होने के कारण कई प्रत्याशी और समर्थक असमंजस में थे।हिमाचल नाऊ न्यूज़ की इस विशेष जानकारी के बाद अब प्रत्याशी अपनी रणनीति और प्रचार कार्यक्रम को चरणवार तय कर सकेंगे, वहीं मतदाता भी अपने मतदान दिवस को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हो पाएंगे।

Related Topics: