Loading...

8 साल से फरार उद्घोषित अपराधी को सिरमौर पुलिस ने ठियोग से किया गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने वर्ष 2018 से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ राजगढ़ थाना में सेंधमारी और चोरी का मामला दर्ज था तथा उसे न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

ठियोग

ठियोग से आरोपी को किया गिरफ्तार

जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम नाहन ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी जय प्रकाश पुत्र सुंदर सिंह निवासी गांव धैला दयोठी, डाकघर शरगांव, तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

वर्ष 2018 से चल रहा था फरार

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना राजगढ़ में अभियोग संख्या 42/18 दिनांक 12 अगस्त 2018 के तहत धारा 457 और 380 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

पीओ सेल नाहन की टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ठियोग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Topics: