Loading...

Sirmour: मलबे की चपेट में आई 45 वर्षीय महिला, दर्दनाक मौत

Ankita • 12 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ संगड़ाह

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के डूंगी गांव में मलबे की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला निर्मला देवी उर्फ गुड्डी घर के समीप बने शौचालय के बाहर नल से हाथ धो रही थी।

इसी दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। घायल महिला को संगड़ाह अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत के चलते उसे नाहन रेफर किया गया।

नाहन पहुंचने से पहले ही जमटा के पास महिला ने दम तोड़ दिया। निर्मला अपने पीछे पति व चार बच्चे छोड़ गई है। डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने हादसे महिला की मौत की पुष्टि की है।