Loading...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में एसएमसी का गठन, संजीव ठाकुर अध्यक्ष चुने गए

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 25 Jun 2026 • 1 Min Read

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में संजीव ठाकुर को अध्यक्ष और कपिल मोहन ठाकुर को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। समिति ने विद्यालय के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

राजगढ़

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आपसी सहमति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया।समिति के अध्यक्ष पद के लिए दीदग गांव के संजीव ठाकुर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए जेलग के कपिल मोहन ठाकुर का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान वेदप्रकाश ठाकुर भी मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राथमिक विद्यालय एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए एक ही स्कूल प्रबंधन समिति कार्य करेगी। इसके तहत 20 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया। ग्रामीणों ने विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने समिति के गठन में ग्रामीणों द्वारा दिखाई गई एकजुटता और शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच की सराहना की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि नई समिति विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।