Loading...

Solan: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर इस दिन तक सभी ट्रेनें स्थगित…….

Ankita 18 Jul 2023 Edited 18 Jul 1 min read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में जगह-जगह भारी बारिश के चलते भूस्खलन का सिलसिला भी अभी तक जारी है। वहीं अब सोलन और कालका के बीच रेल ट्रैक पर जगह-जगह भूस्खलन, पेड़ और पत्थर गिरने से ट्रैक बाधित होने के चलते कालका-शिमला धरोहर रेलवे ट्रैक पर 6 अगस्त तक सभी ट्रेनें स्थगित कर दी गई हैं।

हालांकि, शिमला से सोलन तक ट्रैक को ट्रेनों के संचालन के लिए दुरुस्त कर दिया गया है। सोलन से कालका तक अभी भी ट्रैक गाड़ियों के लिए ठीक नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर रेल ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण रेल सेवा बहाल करने के लिए अगले 3 हफ्तों के लिए गाड़ियों की आवाजाही रोकने का फैसला लिया गया है। 21 दिन बाद 6 अगस्त को ट्रैक का निरीक्षण किया जाएगा।

निरीक्षण में यदि ट्रैक गाड़ियों के संचालन के लिए सही पाया गया तो रेल सेवा बहाल की जाएगी। बता दें सोलन से धर्मपुर के बीच पेड़ गिरने, कोटी और सोलन के बीच दो जगह भूस्खलन, धर्मपुर और कुमारहट्टी के बीच भूस्खलन और जलजमाव, सोलन और धर्मपुर स्टेशनों के बीच जलजमाव और भूस्खलन, धर्मपुर सलोगड़ा और कोटी के बीच रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन और पेड़ गिरने से रेल की आवाजाही बंद है।