Loading...

सोलन की एचआरटीसी कार्यशाला में आग, बड़ा हादसा टला, ज्वलनशील सामग्री और बसें थीं खड़ी!

हिमाचलनाउ डेस्क • 10 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

सोलन के चंबाघाट स्थित एचआरटीसी कार्यशाला में बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:00 बजे आग लगने की घटना सामने आई। आग कार्यशाला में रखे हुए खराब टायरों में लगी, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कार्यशाला में दो दर्जन से अधिक सरकारी बसें और अन्य ज्वलनशील पदार्थ भी रखे थे, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा था।

अग्निशमन विभाग की तत्परता और समय रहते की गई कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि आग के कारण कार्यशाला में रखे कंडम टायर जलकर राख हो गए, लेकिन अन्य कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, और इस मामले की जांच जारी है।