Loading...

SOS Exam: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने बदला शेड्यूल, अब 16 सितंबर से होंगी परीक्षाएं

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 36 Mins Ago • 1 Min Read

SOS Exam: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय की आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। अब 17 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा एक दिन पहले 16 सितंबर को होगी। प्रदेश के कई उपमंडलों में 17 सितंबर को सायर उत्सव का स्थानीय अवकाश होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। अन्य परीक्षाएं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

हिमाचल प्रदेश

बोर्ड के अनुसार परीक्षाओं का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इस अवधि में पूर्ण विषय, री-अपीयर, श्रेणी सुधार, विशेष अंक सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक होंगी। ये परीक्षाएं राजकीय और संबद्धता प्राप्त विद्यालयों के अध्ययन केंद्रों में आंतरिक रूप से आयोजित की जाएंगी, जहां संबंधित विषय के शिक्षक मौके पर प्रश्नपत्र तैयार करवाएंगे।

आठवीं कक्षा की परीक्षा तिथियां

आठवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 16 सितंबर को होगी। इसके बाद 18 सितंबर को कला, 19 सितंबर को गणित, 21 सितंबर को हिंदी, 22 सितंबर को संस्कृत, 23 सितंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और 24 सितंबर को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधन केवल 17 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए किया गया है और उसे 16 सितंबर को पुनर्निर्धारित किया गया है। शेष विषयों की परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

10वीं कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम

10वीं कक्षा में 16 सितंबर को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, 18 सितंबर को फाइनेंशियल लिटरेसी, 19 सितंबर को अंग्रेजी, 21 सितंबर को गणित, 22 सितंबर को होम साइंस और 23 सितंबर को हिंदी की परीक्षा होगी। 24 सितंबर को आर्ट, इकनॉमिक्स, कॉमर्स, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, अपैरल्स और फूड प्रोडक्शन विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके बाद 25 सितंबर को उर्दू, संस्कृत और पंजाबी विषय की परीक्षा होगी। कंप्यूटर साइंस की परीक्षा 26 सितंबर को और सोशल साइंस की परीक्षा 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर से परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा का निर्धारित समय सभी संबंधित विषयों के लिए सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। अन्य सभी तिथियां पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार ही लागू रहेंगी।

12वीं कक्षा की डेटशीट

12वीं कक्षा में 16 सितंबर को इकनॉमिक्स, 18 सितंबर को होम साइंस, 19 सितंबर को केमिस्ट्री और बिजनेस स्टडी, 21 सितंबर को सोशियोलॉजी, 22 सितंबर को पॉलिटिकल साइंस तथा 23 सितंबर को संस्कृत की परीक्षा होगी। अकाउंटेंसी और फिजिक्स की परीक्षा 24 सितंबर, हिस्ट्री की 25 सितंबर, फाइनेंशियल लिटरेसी की 26 सितंबर, बायोलॉजी की 28 सितंबर और ज्योग्राफी की परीक्षा 29 सितंबर को निर्धारित की गई है।

उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त को फिजिकल एजुकेशन, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपैरल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लंबर और फूड प्रोडक्शन विषयों की परीक्षा होगी। पहली अगस्त को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 3 अगस्त को अंग्रेजी, 5 अगस्त को हिंदी और उर्दू तथा 6 अक्तूबर को गणित की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Related Topics: