श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अब जल्द ही इस्तीफा देने वाले है। बता दें कि आर्थिक बदहाली से जूझ रहे श्रीलंका में पिछले कई महीनों से उनके इस्तीफे की मांग हो रही थी और शनिवार को लोगों ने उनके आधिकारिक निवास पर कब्जा कर लिया था। जिसके चलते राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने आवास से परिवार सहित भाग गए।
ऐसे में राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे। अब अगर गोटबाया राजपक्षे अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले इस्तीफा दे देते हैं, तो संसद को अपने सदस्यों में से किसी एक को राष्ट्रपति चुनना होगा। अगर सब नियमों के मुताबिक होता है तो नई नियुक्ति राष्ट्रपति के इस्तीफे के एक महीने के भीतर होगी।
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के निजी आवास में लगाई आग
सात दशकों में देश के सबसे खराब आर्थिक संकट पर गुस्सा तेज होने के बीच शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया और कोलंबो में प्रधानमंत्री के निजी आवास में आग लगा दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





