Loading...

राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स में 429 खिलाड़ियों की भागीदारी, विजेताओं को मिले पुरस्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित तीन दिवसीय 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 लड़के एवं लड़कियों की एथलेटिक्स मीट संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों के अलावा बिलासपुर और चौपाल स्थित खेल छात्रावासों तथा खेलो इंडिया केंद्र के कुल 429 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स में 429 खिलाड़ियों की भागीदारी, विजेताओं को मिले पुरस्कार

धर्मशाला

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आयोजकों, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिभा के साथ अनुशासन, लगातार अभ्यास और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स में 429 खिलाड़ियों की भागीदारी, विजेताओं को मिले पुरस्कार

अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने, आधुनिक सुविधाएं विकसित करने और उनके उचित रखरखाव पर ध्यान दे रही है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाकर उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि नादौन में करोड़ों रुपये की लागत से इंडोर मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जा रहा है, जहां खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए आवासीय सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं।

राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स में 429 खिलाड़ियों की भागीदारी, विजेताओं को मिले पुरस्कार

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नादौन में विकसित किए जा रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शूटिंग रेंज, स्विमिंग पूल, जिम और बहुउद्देशीय खेल हॉल की सुविधा प्रस्तावित है। इसके अलावा चार बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और टेनिस कोर्ट भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अनुराग शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाई गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को अब तक 30 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जा चुकी है।

राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स में 429 खिलाड़ियों की भागीदारी, विजेताओं को मिले पुरस्कार

कार्यक्रम में एशियाई खेलों की पदक विजेता धावक सीमा कुमारी और कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर भी उपस्थित रहीं। युवा खिलाड़ियों से उनके संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने को कहा गया। इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, उपनिदेशक शिक्षा अजय समयाल, एडीपीओ अतुल कटोच, जिला विद्यार्थी खेल संघ के पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से आए खेल प्रशिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।