Loading...

हादसा : मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, छह यात्री घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 42 Mins Ago • 1 Min Read

Accident / हिमाचल के कुल्लू में हादसा हुआ है। मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू/कुल्लू

मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस शनिवार सुबह कुल्लू के बाशिंग में सड़क पर पलट गई। बस में चालक-परिचालक समेत छह लोग सवार थे, जिनमें चालक सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं, जबकि परिचालक को हल्की चोट आई है।

हादसा पुलिस लाइन बाशिंग के समीप सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। हादसे के दौरान बस में छह लोग सवार थे, जिनमें चार यात्री, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर शामिल थे। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।

घायलों में श्याम लाल (45) पुत्र लाला राम, निवासी बास्कोला कटरेन कुल्लू, कृष्ण थापा (42) पिता ईमान थापा, निवासी बंदरोल कुल्लू, छाया देवी पत्नी (25) राकेश कुमार, निवासी गांव कुठैड़ पठानकोट, राकेश कुमार (31) पुत्र सरदारी लाल, निवासी कुठैड़ पठानकोट, बस ड्राइवर मनमोहन सिंह (42) पुत्र जोगिंद्र सिंह, निवासी गांव वहट, चुवाड़ी और बस कंडक्टर प्रवीण (46) पुत्र लाभ सिंह निवासी गांव खन्नी नूरपुर शामिल हैं।

Related Topics: • •