तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को कजाकिस्तान-जापान का शैक्षणिक भ्रमण, स्टार्टअप और सॉफ्ट स्किल पर भी फोकस
प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और बदलते औद्योगिक परिवेश से परिचित करवाने के लिए एक्सपोजर विजिट करवा रही है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के युवाओं को कजाकिस्तान और जापान का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया है।
शिमला
युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए किया जा रहा तैयार
राजेश धर्माणी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध करवाकर उनका कौशल संवर्धन किया जा रहा है। युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आधुनिक शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का ज्ञान भी दिया जा रहा है।
स्टार्टअप सिस्टम के साथ सॉफ्ट स्किल पर जोर
तकनीकी शिक्षा मंत्री के अनुसार नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मजबूत स्टार्टअप सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसके साथ तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सॉफ्ट स्किल विकसित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को रोजगार प्रदाता के रूप में स्थापित किया जा सके।
कजाकिस्तान और जापान का करवाया शैक्षणिक भ्रमण
सूचना प्रौद्योगिकी के बदलते परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के युवाओं को कजाकिस्तान और जापान का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया है।