दो आईपीएस और चार एचपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
हिमाचल सरकार ने सोमवार को आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें दो आईपीएस और चार एचपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
IPS अधिकारियों की तैनाती :
- मोहित चावला (डीआईजी, क्राइम और साइबर क्राइम, सीआईडी, शिमला) को प्रिंसिपल, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी), डरोह कांगड़ा नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी सौम्या साबशिवम को प्रिंसिपल पीटीसी के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
- 2011 बैच के प्रमोटेड आईपीएस ओमापति जम्वाल को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय (वेलफेयर और एडमिनिस्ट्रेशन), शिमला के पद पर तैनात किया गया है।
- अरविंद चौधरी (एसपी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, डरोह) के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
HPS अधिकारियों के तबादले :
- वीरेंद्र कालिया (एसपी लीव रिजर्व, पुलिस मुख्यालय) को एसपी, लीव रिजर्व स्टेट विजिलेंस एंटी करप्शन ब्यूरो, शिमला नियुक्त किया गया है।
- नरेश कुमार (एसपी लीव रिजर्व, पुलिस मुख्यालय शिमला) को एसपी, विजिलेंस साउथ रेंज, शिमला तैनात किया गया है।
- तैनाती का इंतजार कर रहे रमन शर्मा को एसपी (इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी), धर्मशाला में डीआईजी स्तर की पोस्ट के लिए नियुक्त किया गया है।
- 2012 बैच के एचपीएस खजाना राम को डीएसपी, 4-आईआरबीएन बटालियन, जंगलबैरी हमीरपुर नियुक्त किया गया है।

