लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Turkey Earthquake: तुर्की के भूकंप में एक भारतीय ने भी गंवाई जान, होटल के मलबे में मिला शव

Ankita | 11 फ़रवरी 2023 at 9:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

तुर्की में बीते दिनों आए भूकंप ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। भूकंप में ढही इमारतों के मलबे के नीचे शवों के निकलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक 26,000 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

इस बीच एक भारतीय युवक का भी शव मिला है, जो भूकंप के बाद से लापता था। भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। दूतावास ने बताया कि शनिवार को एक होटल के मलबे के नीचे विजय कुमार का शव मिला है। विजय कुमार उत्तराखंड का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय नागरिक विजय कुमार का शव तुर्की के मालट्या में एक होटल के मलबे के नीचे मिला है। विजय एक बिजनेस के सिलसिले में तुर्की गया था और वहां एक होटल में ठहरा हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भारतीय दूतावास ने विजय के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। दूतावास ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को जल्द ही भारत उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]